ये 4 तरीके आईब्रो को घना बनाए
 Beauty    9674412707

आईब्रोज लाइट होगी, तो सही तरह से फेस पर दिखाई नहीं देगी। फिर नतीजा यह होगा कि आपकी ब्यूटी सही तरह से उभरकर नहीं आ पाएगी। अगर आपकी आईब्रोज भी हल्की हैं, तो अपनाएं ये 4 तरीके। फिर देखिएगा कि आपको 10 से 12 दिन में ही कितना फायदा होता है :

 

 

दूध–

दूध को गर्म कर लें। अब इसे गुनगुना होने दें। थोड़ा सा कॉटन ले लें। इसे दूध में डुबोएं और आईब्रो पर लगाएं। सूखने दें और इसे ठंडे पानी से धो लें। इस स्टेप को हर दो घंटे में रिपीट करें। 5 दिन में ही आपको जबर्दस्त चेंज देखने को मिलेगा।

नारियल का तेल

नारियल का तेल बॉडी को कई तरह से फायदा देता है। बालों को तो यह ग्रोथ देता ही है, स्किन को भी कई तरह की प्रॉब्ल्मस से बचाता है। आईब्रोज को घना बनाने के लिए रात को सोने से पहले नारियल तेल को गुनगुना कर लें। इस तेल से 2 से 3 मिनट आईब्रोज पर मसाज करें। अब इसे रात भर लगा रहने दें। स्किन पर भी इसे रात भर के लिए लगा सकती हैं। यह तेल आईब्रो को घना बनाने के साथ ही आपकी स्किन को नेचरल ग्लो भी देता है।

प्याज का रस

कद्दकस से प्याज को कस लें। इसके रस को एक कटोरी पर ले लें। इसमें कॉटन डुबोएं और इसे आईब्रो पर लगाएं। इसे सूखने दें और गुलाब जल से धो दें। प्याज का रस बालों की ग्रोथ बढ़ाने में बेहद हेल्प करता है। यही नहीं, अगर आपका स्किन टोन सही नहीं है, तो आप प्याज का रस लगाएं और फिर देखिएगा कि आपका स्किन कलर कितना इम्प्रूव होगा।

ऐलोवेरा

आईब्रोज को घना बनाने में ऐलोवेरा जेल बेहद काम आता है। ऐलोवेरा जेल को 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। जब सूख जाए, तो गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार करें। अगर आप ऐलोवेरा जेल के ऑप्शन पर नहीं जाना चाहती हैं, तो ऐलोवरा की पत्तियों को पीस लें और उसका रस आईब्रोज पर लगाएं। आईब्रोज को नेचरल तरीके से घना बनाने के लिए सबसे आसान तरीका है। इसमें मौजूद तत्व बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में काम आते हैं।