जूलरी में छायी फूलों की बहार
 Fashion & Lifestyle    9560472947

आजकल फ्लावर जूलरी काफी ज्यादा डिमांड में है। खासतौर से शादी के मेहंदी फंक्शन में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। आइये डालते है इस ट्रेंड पर एक नज़र:

देती है अलग इफेक्ट
इंडियन वेंडिग में हमारा फेवरेट फंक्शन है मेहंदी। इसे ज्यादा रचाने के लिए हाथों पर घंटों तक मेहंदी लगाकर बैठना किसको नही पसंद। लेकिन इस बीच जो चीज़ सबसे ज्यादा परेशान करती है, वो है भारी भरकम कपड़े और जूलरी सभांलना। लेकिन अब इस मौके के लिए आ गई है फ्लावर जूलरी। इस बारे में जूलरी डिजाइनर निशा कौशिक बताती हैं, मेहंदी फंक्शन में फ्लावर जूलरी का क्रेज होने की एक वजह इसका दुल्हन को डिफरेंट इफेक्ट देना है। दरअसल, शादी के हर फंक्शन में दुल्हन को हैवी जूलरी कैरी करनी पड़ती है। यही एक फंक्शन हैं, जिसमें वह फ्लावर जूलरी पहन सकती हैं।

लाइटवेट और खूबसूरत
फ्लावर की जूलरी न केवल लाइटवेट होती हैं, बल्कि आपको खूबसूरत भी दिखाती है। इस जूलरी को अपनाकर आप न सिर्फ स्टाइलिश ब्राइड लगेंगी, बल्कि कम्फर्टेबली मेंहदी को एंजॉय भी कर पाएंगी।

पहनी जाती हैं ग्रुप में
इस जूलरी की खासियत यह है कि आप इसे ग्रुप में पहन सकती हैं। डिजाइनर निशा कहती हैं, दरअसल, इसे अब तैयार करवाया जा रहा है दुल्हन के ड्रेस और उनकी फ्रेंड्स की ड्रेस के अकोर्डिंग। मेहंदी फंक्शन में दुल्हन तो इसे पहनती ही हैं, उसकी तमाम फ्रेंड्स भी इस जूलरी को कैरी करती हैं। इससे फंक्शन ज्यादा एंजॉयेबिल होता है।

मोतियों का यूज
फ्लावर जूलरी में मोतियों का यूज भी खूब किया जा रहा है। खासतौर से नेकलेस में। इसमें मोतियों के बीच में फ्लावर का यूज किया जाता है। इसे अब रिशेप्सन यहां तक कि शादी के दौरान भी पहना जाने लगा है। डिजाइनर्स के मुताबिक, अगर आपका लहंगा लाइट है, तो फ्लावर जूलरी में मोती वाले ऑप्शन पर जाएं, अगर लहंगा हैवी है तो केवल फ्लावर वाला ऑप्शन ही आपके लिए काफी रहेगा।

इंडियन या वेस्टर्न किसी भी ड्रेस पर
फ्लावर जूलरी में आपको ट्रडिशनल और मॉडर्न हर तरह के डिजाइन मिलेंगे। हैवी जूलरी चाहिए या लाइट, आपके पास इसमें चॉइंस होगी। हैवी जूलरी में फूलों के साथ नीचे की डंडी का भी यूज किया जाता है, वहीं लाइट जूलरी में केवल सिंगल फूल का यूज होता है। जूलरी डिजाइनर श्वेता कहती हैं कि ढेर सारे गहने पहनने के बजाय सिर्फ मांग टीका या नेकलेस पर फोकस किया जाए, तो इससे आप सिंपल और अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।